परतापुर थाना क्षेत्र के परतापुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार दो युवतियों को तेल के टैंकर ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवतियों की पहचान प्रियंका पुत्री राजेन्द्र सिंह निवासी आशियाना कालोनी मुरादाबाद व दूसरी शबनम रावत पुत्री कुलभूषण निवासी रोहटा रोड के रूप में हुई है। दोनों युवती मोदीनगर की ओर से मेरठ जा रही थी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। वहीं, आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
Translate Language
Thursday, 5 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment