मवाना में दिनदहाड़े बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए तीन लाख रूपये लूटकर ले गए। बदमाश पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उसकी हार्ड डिस्क भी निकाल कर ले गए। पेट्रोल कर्मियों का कहना है कि बदमाश गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बहाने आए थे।
मवाना क्षेत्र स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर गुरूवार सुबह इंडिगा कार में बदमाश पहुंचे। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने गाड़ी में तेल डलवाया और उसके बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी। कर्मचारियों को कवर करते हुए बदमाशों ने तीन लाख रूपये लूट लिए। कर्मचारियों के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। मारपीट करने के बाद बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे और हार्ड डिस्क निकालकर अपने साथ ले गए। कर्मचारियों को कहना है कि उन्होंने सौ नम्बर पर सूचना दी थी, लेकिन पुलिस काफी देर बाद घटना स्थल पर पहुंची। हालांकि बाद में पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए चैकिंग अभियान भी चलाया लेकिन बदमाशों का कहीं कुछ पता नहीं लग सका।
0 comments:
Post a Comment