Latest News

Translate Language

Wednesday, 4 January 2017

मुलायम के घर सुलह के फाॅर्मूले पर बैठक, शिवपाल- आजम खान मौजूद Live Meerut News मेरठ 4-1-2017

दो फाड़ हो चुकी समाजवादी पार्टी में अब सुलह की कोशिशें तेज हो गई हैं और ये जिम्मा उठाया है आजम खान ने। दोनों ही खेमों ने बातचीत अब शर्तों पर आकर टिक गई है। मंगलवार को मुलायम और अखिलेश ने 4 घंटे की लंबी मुलाकात की, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। मुलायम के घर पर अखिलेश के साथ शिवपाल यादव भी मौजूद रहे, लेकिन तीनों नेताओं ने सुलह पर चुप्पी साधी रखी। अभी फिर मुलायम सिंह के घर पर बैठक चल रही है। इसमें शिवपाल यादव और आजम खान भी शामिल हैं। आजम खान पार्टी में सुलह का फॉर्मूला लेकर सामने आए हैं। आजम खान ने दोनों पक्षों से थोड़ी नरमी बरतने और चुनाव के लिए मिलकर काम करने की अपील की है। इस बैठक में नारद राय और ओमप्रकाश समेत कई नेता शामिल हैं।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: मुलायम के घर सुलह के फाॅर्मूले पर बैठक, शिवपाल- आजम खान मौजूद Live Meerut News मेरठ 4-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top