Latest News

Translate Language

Thursday, 5 January 2017

पत्नी की हत्या कर स्वयं ने जहर खाया, मौत Live Meerut News मेरठ 5-1-2017

भावनपुर थाना क्षेत्र की ग्लोबल सिटी कालोनी में ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में स्वयं भी जहरीले पदार्थ को सेवन कर लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। ग्लोबल सिटी कालोनी में विजयपाल ट्रैफिक पुलिस में सहारनपुर तैनात थे। आज सुबह वह कार लेकर निकले और अपने बेटे को अपनी हालत बिगडने की बात कहते हुए अस्पताल में भर्ती हो गए। वहीं, घर में पत्नी लहूलुहान हालत में थी, जिसे बेटे राहुल ने गाडी में ले जाकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने महिला सविता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस पूरे मामले में कई बिंदुओं को आधार मानकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विजयपाल चार भाईयों में सबसे बडे थे। घटना के पीछे का कारण तलाश करने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: पत्नी की हत्या कर स्वयं ने जहर खाया, मौत Live Meerut News मेरठ 5-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top