Latest News

Translate Language

Friday, 6 January 2017

आईटीबीपी ने शहर में किया फ्लैग मार्च Live Meerut News मेरठ 6-1-2017

चुनावी जंग का ऐलान होते ही शहर में फोर्स मुस्तैद हो गई है। आज आईटीबीपी ने शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इंडियन तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने घंटाघर, जलीकोठी, रेलवे रोड चौराहा, खैरनगर, वैली बाजार, सुभाष बाजार, बुढ़ाना गेट, इन्दाचौक, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क आदि इलाकों में फ्लैग मार्च करते हुए शहर की जनता को प्रशासनिक ताकत का एहसास कराया। इस दौरान एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी और कई सीओ व थानों की पुलिस भी साथ थी।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: आईटीबीपी ने शहर में किया फ्लैग मार्च Live Meerut News मेरठ 6-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top