Latest News

Translate Language

Tuesday, 19 July 2016

युवक की मौत के बाद पत्नी व उसके परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप Live Meerut News मेरठ

पत्नी को लेने ससुराल में आए युवक की मौत के बाद युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी और परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मुकदमा न लिखने पर उन्होंने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया, इसके बाद सुनवाई न होने पर पीड़ित परिजन देर शाम एसएसपी से मिलने मेरठ के लिए रवाना हो गए है।

जानकारी के मुताबिक़ रामकुमार पुत्र रामपाल निवासो गांव महलका का विवाह चार वर्ष पूर्व सरधना के अंसारनगर निवासी अनार सिंह सैनी की पुत्री उर्मिला के साथ हुआ था। कुछ दिन पूर्व उर्मिला अपने मायके में आई थी। गत 16 जुलाई को रामकुमार उर्मिला को लेने सरधना आया था। उसी समय उर्मिला को ले जाने की बात पर उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया था। इसकी बाद उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मोहल्ला अंसारनगर के कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी जिसके बाद रामकुमार के परिजन भी वहां पहुंचे थे। और मामले की जानकारी ली थी। रामकुमार के परिजनों ने उसकी पत्नी व उसके परिजनों पर रामकुमार की हत्या करने का आरोप लगाया था

जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया था। गत दो दिनों से मृतक का पिता थाने के चक्कर काट रहा है लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जिसके बाद सोमवार को मृतक के परिजन थाने पहुंचे और थाने का घेराव करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सरधना पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया जिसके बाद उसके परिजन देर शाम को एसएसपी से मिलने की बात कहते हुए मेरठ के लिए रवाना हो गए। मृतक के परिजनों का कहना है की उर्मिला व उसके परिजनों ने रामकुमार को जहर खिलाकर मारा है। इस अवसर पर मृतक का पिता रामपाल भाई रवि के अलावा विनोद सैनी भोला सैनी विजयपाल नन्द किशोर आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: युवक की मौत के बाद पत्नी व उसके परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप Live Meerut News मेरठ Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top