सदर थानाक्षेत्र के रजबन बाजार में गुरूवार की दोपहर एक व्यापारी की पत्नी से ठगी करते दो बदमाशों को पब्लिक ने रंगे हाथ दबोचकर जमकर पिटाई की। बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
रजबन बड़ा बाजार निवासी सुरेन्द्र कुमार साहू की लालकुर्ती में साहू किराना स्टोर के नाम से दुकान है। आज उनके दुकान जाने के बाद दोपहर को आपाची बाइक पर सवार दो युवक उनके घर पहुंचे। युवकों ने घर में मौजूद उनकी पत्नी से सोने व चांदी के जेवरात चमकाने का झांसा देते हुए चांदी की पायल बदल डाली। इसी दौरान शक होने पर महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद एकत्र हुए क्षेत्र के लोगों ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम आसिफ व आशमीन निवासी बिहार बताए गए हैं।
0 comments:
Post a Comment