Latest News

Translate Language

Thursday, 5 January 2017

इतनी क्रूरता – भूसे की तरह बैलों से भरा ट्रक पकडा Live Meerut News मेरठ 5-1-2017

दौराला पुलिस ने लावड रोड पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को पकडा है। जिसमें भूसे की तरह बैलों को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। उपर-नीचे लदे हुए बैलों में से कई की हालत बिगड गई। मौके से एक युवक फरार हो गया, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। लावड रोड पर मोहम्मदपुर गांव के पास दौराला पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को पुलिस ने पकड लिया। पुलिस ने ट्रक में चेक किया तो उसमें बैल लदे हुए थे। इसी दौरान ट्रक सवार एक युवक फरार हो गया। वहीं, एक आरोपी को पुलिस ने पकड लिया। पकडे गए युवक ने बताया कि ट्रक में 18 बैलों को उपर नीचे भूसे की तरह लादकर राजस्थान से बिजनौर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बैलों को गोशाला भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: इतनी क्रूरता – भूसे की तरह बैलों से भरा ट्रक पकडा Live Meerut News मेरठ 5-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top