Latest News

Translate Language

Thursday, 5 January 2017

मेरठ विधानसभा में होगा वीवीपैट मशीन का प्रयोग : जिलाधिकारी Live Meerut News मेरठ 5-1-2017

जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी बी.चन्द्रकला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में वोटर वैरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन का प्रयोग किये जाने के सम्बंध में निर्देश प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि 48 मेरठ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया जाएगा। जिलाधिकारी ने आयोग के निर्देशों के अनुक्रम में सम्बधित विधान सभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर व उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचन क्षेत्र में ईवीएम के साथ वीवीपैट लगाये जाने के फलस्वरूप कम से कम 10 स्थानों पर वीवीपैट अवेयरनेस कैम्प का आयोजन किया जाए तथा इस सम्बंध में चिन्हित 10 स्थानों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को बढावा देने के उद्देश्य को प्रत्येक जनपद के एक विधान सभा क्षेत्र में वीवीपैट मशीन का प्रयोग ईवीएम के साथ करने के निर्देश पूर्व में दिये गये है इसी क्रम में जनपद मेरठ में वीवीपैट मशीन के प्रयोग के लिये 48 मेरठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को चुना गया है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: मेरठ विधानसभा में होगा वीवीपैट मशीन का प्रयोग : जिलाधिकारी Live Meerut News मेरठ 5-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top