Latest News

Translate Language

Wednesday, 4 January 2017

एक ही परिवार में 6 बच्चों समेत दस की सनसनीखेज हत्या Live Meerut News मेरठ 4-1-2017



उप्र में अमेठी जिले के शुक्ल बाजार महोना गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के 10 लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी गई, जबकि परिवार के मुखिया जमालुदीन का शव फांसी पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार मरने वालों में 6 बच्चे शामिल हैं। इलाके में इतनी बड़ी घटना पहले कभी नहीं हुई है। डीआईजी और बाकी फोर्स मौके पर पहुंच चुकी हैं। ग्रामीण इस बात की भी आशंका जता रहे हैं परिवार के मुखिया ने सभी को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उनका गला काट डाला और उसके बाद खुद फांसी लगा जान दे दी। जमालुद्दीन बैटरी का काम करता था। मरने वालों में 2 बच्चे उसके भाई के हैं और बाकी जमालुद्दीन के। परिवार की महिला को गंभीर हालत में जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसके होश में आते ही मामले की वजह साफ होने की उम्मीद है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: एक ही परिवार में 6 बच्चों समेत दस की सनसनीखेज हत्या Live Meerut News मेरठ 4-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top