इंचौली थाना और क्राइम ब्रांच पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
पकडे गए आरोपियों के नाम गुफरान, मंसूर, तारीफ उर्फ मुन्नन और युनूस है, पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी हुई चार बाइक, हजारों की नगदी और सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात श्रवण कुमार व एसपी क्राइम अजय सहदेव ने बताया कि गैंग ने भावनपुर व इंचौली में कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने लावड़ में छापेमारी करते हुए लूट और डकैती की वारदात करने वाले गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने वेस्ट यूपी में दो दर्जन से भी अधिक अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। पकड़े गए चारो बदमाशों में तीन मेरठ और एक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

0 comments:
Post a Comment