Latest News

Translate Language

Wednesday, 11 January 2017

पीवीएस माॅल के पास कार में तीन लाख की नयी करेंसी पकड़ी Live Meerut News मेरठ 11-1-2017

नौचंदी थाना पुलिस ने आईटीबीपी के जवानों के साथ सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पीवीएस माॅल के पास चेकिंग अभियान चलाया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही चेकिंग के दौरान एक इंडिका कार संख्या UP 14 AC 8728 में पुलिस को 3 लाख की नयी करेंसी मिली। पूछताछ में कार सवार युवकों ने बताया कि वह पेट्रोल पंप के कर्मचारी हैं और करेंसी को बैंक ले जा रहे थे। करेंसी में अधिकतर दो हजार के नोट शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस ने कार सवारों को जांच के लिए नगदी समेत फ्लाइंग स्क्वायड के सुपुर्द कर दिया है। चेकिंग के दौरान आईटीबीपी के जवान और पुलिस गाडियों में राजनैतिक दलों की प्रचार सामग्री आदि चेक कर रही थी।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: पीवीएस माॅल के पास कार में तीन लाख की नयी करेंसी पकड़ी Live Meerut News मेरठ 11-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top