Latest News

Translate Language

Friday, 1 July 2016

इस माह 11 दिन बंद रहेगे बैंक

ग्राहकों करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना

इस माह बैंकों की 11 छुट्टियां रहेंगी। जिसके चलते ग्राहकों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल व ईद की छुट्टी के अलावा अन्य अवकाशों को मिलाकर बैंक 11 दिन बंद रहेंगे।

जुलाई माह में बैंक कर्मचारियों को 11 छुट्टियां रहेंगी। जिसके चलते कर्मचारियों की मौज मगर ग्राहकों को परेशानी होगी। गौरतलब है कि इस माह दो जुलाई को पहला शनिवार व 23 जुलाई को चौथा शनिवार होने के चलते छुट्टियां रहेंगी। इसके अतिरिक्त दिनांक 03, 10, 17, 24 और 31 जुलाई को रविवार होने के कारण बैंकों का अवकाश होगा। 

इसके अलावा छह जुलाई को ईद, 12 व 28 जुलाई को स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की हड़ताल एवं 13 को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल रहेगी। 29 जुलाई को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक के आह्वान पर बैंक बंद रहेंगे। इस तरह कुल मिला कर 11 अवकाश रहेंगे। दिजसके चलते ग्राहकों को बैंकिंग कार्य में परेशानी होनी लाजमी है। वैसे बैंक यूनियनों की सरकार से वार्ता चल रही है अगर वार्ता सफल हुई तो हड़ताल वाली छुट्टियां समाप्त हो सकती हैं।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: इस माह 11 दिन बंद रहेगे बैंक Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top