वेस्ट एंड रोड स्थित संत समागम के दौरान साक्षी महाराज द्वारा चार पत्नी व चालीस बच्चें के बयान पर मुकदमा दर्ज करने का मामला तूल पकड़ गया है।आचार संहिता में मुकदमा दर्ज करने के बाद संत समाज ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि महंत व साक्षी महाराज की गिरफ्तारी हुई तो वह चुप नहीं बैठेंगे। बीती 6 जनवरी को मेरठ में हुए संत समागम में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने चार बीवी चालीस बच्चों की बात कहते हुए हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जताई थी। इस बयान पर मेरठ प्रशासन द्वारा सदर बाजार थाने में साक्षी महाराज और कार्यक्रम के आयोजक महंत महेन्द्र दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे के विरोध में मेरठ मंडल संत समाज ने वेस्ट एंड रोड स्थित शनि मंदिर में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि साक्षी महाराज द्वारा दिया गया बयान किसी राजनीति से प्रेरित नहीं था, बल्कि उन्होंने हिंदुआंे की घटती आबादी पर अपने विचार प्रकट किए थे। संतों ने चेतावनी देते हुए कहा कि साक्षी महाराज और महंत महेन्द्र दास पर दर्ज कराये गए मुकदमे में उनका उत्पीड़न किया गया तो संत समाज सड़क पर उतर कर विरोध करेगा और ईंट से ईंट बजा देगा।
Translate Language
Wednesday, 11 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment