Latest News

Translate Language

Wednesday, 11 January 2017

ट्रांसलम एकेडमी ने ताक पर रखे डीएम के आदेश Live Meerut News मेरठ 11-1-2017

मवाना रोड स्थित ट्रांसलम एकेडमी के संचालको के लिए डीएम के आदेश कोई मायने नहीं रखते। शायद यही कारण है कि हाड गलाने वाली ठंड में स्कूल के संचालको द्वारा छोटे छोटे बच्चों की क्लास चलवाई गईं। गौरतलब है कि ठंड के कारण जिलाधिकारी बी. चन्द्रकला ने बुधवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद आज ट्रांसलम एकेडमी में प्रशासन के आदेश को ताक पर रखकर छोटे बच्चों की क्लास चलवाई गईं। यदि सर्दी के चलते किसी बच्चे की तबीयत बिगड़ जाए तो ऐसे हालात में जवाबदेही किसकी होगी इसका जवाब स्कूल संचालकों के पास नहीं है। वहीं स्कूल के मीडिया प्रभारी मनोज गोयल का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चों को स्कूल लाने वाले बस चालकों को अवकाश की जानकारी नहीं थी, ऐसी स्थिति में बच्चों को वापस भेजना संभव नहीं था। इसलिए बच्चों को स्कूल में रोक लिया गया, लेकिन क्लास में पढ़ाई नहीं हुई। सवाल यह है कि डीएम का आदेश रात नौ बजे से पहले ही जारी कर दिया गया था, फिर आखिर स्कूल प्रशासन द्वारा समय से ही अपने बस चालकों को छोटे बच्चों को स्कूल न लाने के निर्देश क्याें नहीं दिए गए।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: ट्रांसलम एकेडमी ने ताक पर रखे डीएम के आदेश Live Meerut News मेरठ 11-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top