फलावदा के पिलौना गांव में दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
35 वर्षीय सुनील पुत्र धर्मबीर बुग्गी से रेत आदि डालकर मजदूरी करने का काम करता था। दो दिन पहले गांव के ही जतिन पुत्र देवेन्द्र से उसकी बस में कहासुनी हो गई थी। दबंग देवेन्द्र ने उसी बात से रंजिश रखते हुए आज सुनील को गोली मार दी। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मवाना-फलावदा मार्ग पर जाम लगा दिया। एसपी देहात जनपद के कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। मुआवजे के आश्वासन पर जाम खोला गया। जाम के दौरान बसों में तोडफोड भी की गई।

0 comments:
Post a Comment