Latest News

Translate Language

Wednesday, 4 January 2017

11 मार्च को घोषित होंगे विधानसभा के नतीजे Live Meerut News मेरठ 4-1-2017



गोवा, पंजाब में 4 फरवरी, उत्तराखंड में 15 फरवरी और मणिपुर में 4 और 8 मार्च को वोट डाले जाएंगे। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 15 जिलों की 73 सीटों के लिए 11 फरवरी को मतदान, दूसरे चरण में 67 सीटों के लिए 15 फरवरी को मतदान, तीसरे चरण में 69 सीट 19 फरवरी को मतदान, चौथे चरण 53 सीटों के लिए 23 फरवरी को मतदान, पांचवे चरण में 52 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान, छठे चरण में 43 सीटों के लिए 4 मार्च को मतदान और अंतिम चरण में 40 सीटों के लिए 8 मार्च को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में 16 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उम्मीदवार अगर अतिरिक्त एफीडेविट नहीं फाइल करते हैं तो उनका नामांकन रद्द हो सकता है। बैलेट पेपर पर उम्मीदवार की तस्वीर भी होगी। वोटर की जानकारी के लिए पोस्टर्स। दिव्यांगों को ध्यान में रखकर पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। गुप्त मतदान के लिए ईवीएम के पास ऊंची दीवार होगी। ईवीएम में उम्मीदवार की तस्वीर होगी। सभी वोटर्स को फोटो वाली वोटर स्लिप मिलेगी। 1 लाख 85 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: 11 मार्च को घोषित होंगे विधानसभा के नतीजे Live Meerut News मेरठ 4-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top