मुख्य निर्वाटन आयुक्त जसीम जैदी की अगुवाई में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेस शुरू हो चुकी है। यूपी में सात चरणों में 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव होगा। प्रथम चरण में 11 फरवरी को पश्चिम यूपी में मतदान होगा। मणिपुर में चुनाव दो चरणों में होगा। मणिपुर में पहले चरण के लिए मतदान 4 मार्च को होगा। मणिपुर में दूसरे चरण के लिए मतदान 8 मार्च को होगा। दूसरे चरण में उत्तराखंड से सटे जिलों में चुनाव, 67 सीटों पर चुनाव। 20 हजार से ज्यादा चुनावी कर्ज चेक से लेना होगा। 20 हजार से ज्यादा चंदा भी चेक से लेना होगा। आज रात 10 बजे से लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होगा। प्रत्याशियों को बकाए का भी शपथपत्र देना होगा। 28 लाख रुपए ही खर्च कर पाएंगे उम्मीदवार। ईवीएम में उम्मीदवार की तस्वीर भी लगेगी। गुप्त मतदान के लिए ईवीएम के पास ऊंची दीवार होगी। दिव्यांगों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे पोलिंग बूथ। बूथ पर वोटर सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। कुछ पोलिंग बूध मॉडल पोलिंग बूथ की तरह होंगे। मतदाता की जानकारी के लिए हर पोलिंग बूध पर पोस्टर लगाए जाएंगे। 1 लाख 85 हजार पोलिंग बूथ होंगे। सभी वोटर्स को रंगीन फोटो आई कार्ड दिए जाएंगे। हर परिवार को वोटर गाइड दिया जाएगा। 16 करोड़, मतदाता वोट डालेंगे। 690 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव।
Translate Language
Wednesday, 4 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment