चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहा है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में इस साल चुनाव होने हैं। इन पांच राज्यों में 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 5 राज्यों में 16 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। सभी को आईकार्ड दिए जाएंगे। 1 लाख 85 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे। हर वोटर को रंगीन पर्ची दी जाएगी। पोलिंग बूथ के बाहर सभी जानकारियों पोस्टर पर दी जाएंगी। इस पर नियमों का उल्लेख होगा। बूथ पर वोटर्स की मदद के लिए गाइड होंगे। वोटर को फोटो वाली वोटर स्लिप मिलेगी। चुनाव प्रचार के दौरान ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्रियों पर प्रतिबंध होगा। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर पर रोक रहेगी। उम्मीदवारों को बताना होगा कि कोई बकाया नहीं है। बैंक में खाते खुलवाने होंगे। 20 हजार से ज्यादा खर्च करने पर चैक से पेमेंट करना होगा। यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में उम्मीदवार 28 लाख खर्च करपाएंगे, जबकि गोवा और मणिपुर में 20 लाख खर्च करपाएंगे।
Translate Language
Wednesday, 4 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment