Latest News

Translate Language

Saturday, 11 June 2016

बीडीसी सदस्य मतीन हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार


सरूरपुर के मैनापूठी में दो दिन पूर्व बीडीसी सदस्य मतीन पुत्र दीन मोहम्मद की हत्या के मामले में पुलिस ने आज चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गुरूवार की सुबह गांव के ही युवकों ने घर में घुसकर मतीन का गोली मारकर ऐलानिया कत्ल कर दिया था। इस मामले में एसएसपी जे. रविन्द्र गौड ने एसओ सुरेन्द्र नाथ व दरोगा सिंह को अगले ही दिन निलंबित कर दिया। मृतक के बडे भाई जब्बार की तहरीर पर पुलिस ने कलवा, गुलजार, इंतजार, शाबिर व शाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कलवा को पुलिस ने वारदात वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य फरार चल रहे चारों आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बीडीसी सदस्य मतीन हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top