सरधना के कालंद गांव में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियन्ता व सहायक अभियन्ता को पीटने वाले आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि कल पीडब्ल्यूडी की टीम कालंद व पिठलोखर गांव के बीच सडक को निर्माण करने के लिए पहुंचे थे। सडक के बीचों बीच बने शौचालय के गड्ढे को हटाने पर दबंगों ने उन पर हमला बोल दिया था। महिला अभियन्ता सोनिया को कार से कुचलकर मारने का प्रयास भी किया गया। जेई सोनिया व तेजपाल की संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गिरफ्तार हुए आरोपियों में मोहित त्यागी, मयंक, प्रणव, शैंकी उर्फ विक्रांत शामिल हैं।
Translate Language
Saturday, 11 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment