Latest News

Translate Language

Saturday, 11 June 2016

असंतुलित विकास कार्याे से प्रकृति को नुकसान

नेपाल और भारत में मिशन ग्रीन अर्थ संचालित कर रही संस्था ग्रीन केयर सोसाइटी के भारत-नेपाल के सदस्यों द्वारा शनिवार को काठमांडू-नेपाल के पब्लिक यूथ कैम्पस कॉलेज परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया गया।


इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा. विजय पंडित ने अपने सम्बोधन कहा कि बेहिसाब बढ़ती जनसंख्या के कारण असंतुलित विकास कार्याे के कारण सबसे ज्यादा नुकसान प्रकृति-पर्यावरण को हो रहा है, जिसके वजह से ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु, असंतुलन-मौसम चक्र परिवर्तन पूरे विश्व व्यापी समस्या हम सबके सामने है। इससे निपटने के लिए सबको सामूहिक कदम उठाने होंगे और ज़मीनी स्तर पर पूरी ईमानदारी के साथ पौधारोपण के साथ पेड़-पौधों प्रकृति की रक्षा करनी होगी। इसके लिए ग्रीन केयर सोसाइटी ने मिशन ग्रीन अर्थ अभियान चलाया हुआ है, जिसके अंतर्गत भारत-नेपाल में निरंतर पौधारोपण व जन जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहें हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत से डा. विजय पंडित, पूनम पंडित, अरमान, मधुर शर्मा, नेपाल के बासुदेव काफ्ले, प्रियंवदा काफ्ले, चमेली आमगाई, प्राचार्या मीनू सिग्देल आदि ने पौधारोपण किया।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: असंतुलित विकास कार्याे से प्रकृति को नुकसान Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top