Latest News

Translate Language

Saturday, 11 June 2016

जैन मंदिर में 99वें महापूजन का आयोजन

श्रीजैन श्वेतांबर मंदिर सदर में निन्यानवे महापूजन का आयोजन किया गया। संघ की वरिष्ठ सदस्य रमेश जैन धर्मपत्नी शांति लाल ने गत महाअष्टापद की निन्यानवे बार यात्रा विधि विधान से की। इस अवसर पर साध्वी जी ने बताया कि निन्यानवे यात्रा करने मात्र से ही मोक्ष का द्वार बनता है।


इसके बाद संघ की आमसभा सुरनुकुमार जैन की अध्यक्षता में हुई। जिसमे श्रीसंघ की ओर से रमेश जैन थापर नगर निवासी का बहुमान किया गया। इसके उपरांत श्रीसंघ नगीन चंद जैन के निधन से प्रधान पद रिक्त था। प्रधान के सर्वसम्मति कुसुम जैन धर्मपत्नी नगीन चंद जैन का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीसंघ सदर के वरिष्ठ सदस्य एसएस जैन, सभा जैननगर के प्रधान देवेन्द्र जी, महामंत्री रजनीश जैन, राजकुमार, जितेन्द्र, महेश, मुकेश, जिनेन्द्र कुमार, ज्ञान चंद परिवार, सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: जैन मंदिर में 99वें महापूजन का आयोजन Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top