Latest News

Translate Language

Thursday, 5 January 2017

शासन करने लायक नहीं सपा, बसपा : कलराज मिश्र Live Meerut News मेरठ 5-1-2017

बुधवार को मेरठ पहुंचे केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने सर्किट हाउस में कहा कि समाजवादी पार्टी के बीच चल रही रार का विधानसभा चुनाव पर असर पडऩा तय है। राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सत्ता स्वार्थ से प्रेरित होकर उठा-पठक हो रही है। घनिष्ठ रिश्ते भी बिखर रहे है। इन हालात में जनता की मानसिकता बनी है कि सपा अब शासन करने के लायक नहीं है। बसपा के शासनकाल में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार भी जनता को याद है। अब प्रदेश में जनता के लिए इकलौता विकल्प भाजपा है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए अनूकूल माहौल है। इस दौरान सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया आदि मौजूद रहे। कलराज मिश्र कल चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित डिजिधन मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: शासन करने लायक नहीं सपा, बसपा : कलराज मिश्र Live Meerut News मेरठ 5-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top