Latest News

Translate Language

Saturday, 7 January 2017

जिलाधिकारी ने तैयार की गणतंत्र दिवस के आयोजन की वृहद रूप रेखा Live Meerut News मेरठ 7-1-2017

आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा व कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के सम्बंध में बचत भवन में आहुत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने कहा कि मेरठ की धरती से आजादी की शुरूआत हुई थी। इसलिए सभी धर्म, जाति, वर्ग के लोगों का सहयोग लेकर गणतंत्र दिवस बडे हष्र्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होनें बताया कि सुबह 6.30 बजे गांधी आश्रम गढ़ रोड मेरठ से प्रभात फेरी का आयेाजन करने, स्वंतंत्रता संग्राम सेनानियों, महानुभावों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करने, सदभावना साइकिल यात्रा आयोजित करने, रूट मार्च आयोजित करने, कुष्ठ आश्रम, बच्चा जेल आदि में भोजन व फल वितरण करने के निर्देश दिए। सुबह 8.30 बजे जनपद के सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने मेरठ के वासियों की भूरी भूरी प्रशांसा करते हुए कहा कि वह इस प्रकार के आयोजनों में बढचढकर भाग लेते है यह एक प्रशंसनीय एंव अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व पेयजल की सुचारू व्यवस्था करने व महानपुरूषों की मूर्तियों के आस पास सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एम्बुलेस एवं औषधि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीपी सिंह, एसडीएम मेरठ हर्षिता माथुर, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त राम भरत तिवारी, नायब शहर काजी जैनुल राशिद्दीन, स्वंत्रता संग्राम सेनानी कृष्णा कालड़ा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, अशोक कुमार पाण्डेय, सरबजीत सिंह सहित विभिन्न संगठनों से आये पदाधिकारीगण एवं अधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: जिलाधिकारी ने तैयार की गणतंत्र दिवस के आयोजन की वृहद रूप रेखा Live Meerut News मेरठ 7-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top