Latest News

Translate Language

Saturday, 7 January 2017

अधिशासी अभियन्ताओं, अधीक्षण अभियन्ताओं के साथ एमडी ने की बैठक Live Meerut News मेरठ 7-1-2017

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के जनपद मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्धनगर, हापुड, बुलन्दशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, रामपुर एवं ज्योतिबा फुलेनगर के अधिशासी अभियन्ताओं, अधीक्षण अभियन्ताओं एवं मुख्य अभियन्ता वितरण मेरठ, सहारनपूर, मुरादाबाद, गाजियाबाद-2, एवं अधीक्षण अभियन्ता नोयडा के साथ अभिषेक प्रकाश, प्रबन्ध निदेशक, बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार निदेशक (तकनीकी) पीके अग्रवाल निदेशक (वित्त) अरविन्द्र राजवेदी निदेशक (वाणिज्य) की उपस्थिति में 6 जनवरी समीक्षा बैठक आहूत हुई। बैठक में सर्वप्रथम प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा पीके अग्रवाल को निदेशक वित्त बनने पर हार्दिक बधाई दी। पीके अग्रवाल अभी तक कार्यवाहक निदेशक वित्त के पद पर कार्यरत थे।

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से आगामी चुनावों के मददेनजर बेहतर विद्युत आपूर्ति देने हेतु निर्देशित किया गया। इस सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक महोदय ने बैठक में उपस्थित सभी क्षेत्रों के मुख्या अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देशित किया किसी भी दशा में उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जायें। ब्रेक डाउन एवं ट्रिंपिगं पर तत्काल कार्यवाही कर ठीक कराया जायें। ब्रेक डाउन के कारण कम आपूर्ति वाले पोषकों का अपने स्तर से विशलेषण कर शीघ्र समाधान कर प्रभावी कार्यवाही की जायें। खण्ड एवं मण्डल स्तर के अधिकारी सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी महोदय से समन्वय कर प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बिजली व्यवस्था सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। बूथों को अस्थायी कनैक्शन आदि प्राथमिकता पर निर्गत किये जाये जिससे कि चुनाव के दौरान सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। आगामी चुनावों एवं रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युुत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु प्रबन्ध निदेशक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने तैनाती स्थान पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया।

इस सम्बन्ध में औचक निरीक्षण किया जायेगा यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी अपनी तैनाती स्थान पर उपस्थित नही पाया गया तो उसके विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। क्षेत्रवार राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। शत-प्रतिशत राजस्व वसूली की प्राप्ति हेतु बकायेदारों के विच्छेदन एवं वसूली हेतु कार्य योजना बनाकर सार्थक प्रयास किये जाने के लिए उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में बिजली चोरी रोकने के लिए क्षेत्रवार समीक्षा की गयी। हानि वाले क्षेत्रो में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्रामीण क्षेत्रों प्रथम बार आन लाईन बिलिग व्यवस्था शुरू करने हेतु प्रथम चरण में 20 ग्रामीण विद्युत खण्डों का चयन किया गया है। बैठक में डीके गर्ग, संजय आनन्द, जीके गुप्ता, आयुष कुमार, पंकज कुमार, एसके गुप्ता, आईपी सिंह, अंशुल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, एचके सिंह आदि शामिल रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: अधिशासी अभियन्ताओं, अधीक्षण अभियन्ताओं के साथ एमडी ने की बैठक Live Meerut News मेरठ 7-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top