पल्लवपुरम थाना व क्राइम ब्रांच टीम ने बीमा पाॅलिसी पर बोनस देने का लालच देकर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ठगों का यह गिरोह फोन पर लोगों को बोनस दिलाने के नाम पर लाखों रूपये का चूना लगा चुका है। गिरोह का सरगना शमशेर उर्फ बबलू दसवीं पास है। दूसरा आरोपी बी. कॉम पास पंकज धरेजा पर्व फाइनेंस में काम कर चुका है। गिरोह की सदस्या हरलीन कौर बीटेक कर चुकी है। इनके साथ राज सिंघानिया उर्फ राजा, अजय शर्मा उर्फ सुनील, सुधाशुं पोरवाल उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया गया है। दबोचे गए बदमाशों ने पल्लवपुरम निवासी अम्बरीश गुप्ता सहित आस-पास के कई जनपदों के लोगों से करोड़ों की ठगी की है। यह लोग बीमा कंपनियों के ग्राहकों की डिटेल्स जुटाकर उन्हें खुद को बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर कॉल करते थे। ग्राहकों को मार्केट में गिरावट की बात कहकर उनकी पॉलिसी की वैल्यू कम हो जाने का डर दिखाकर अपने खातों में रकम जमा कराते थे। पकड़े गए सभी ठग गाजियाबाद, हरियाणा दिल्ली के हैं।
Translate Language
Saturday, 7 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment