Latest News

Translate Language

Saturday, 7 January 2017

संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर नवविवाहिता की मौत Live Meerut News मेरठ 7-1-2017

किठौर थाना क्षेत्र में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की जलकर मौत हो गई। विवाहिता का पति भी उसे बचाने के प्रयास में झुलस गया, हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवती के परिजनों ने घटना की तहरीर नहीं दी थी।

बुलंदशहर निवासी रिंकी का विवाह दस माह पूर्व ढिकौली निवासी प्रमोद के साथ हुआ था। बताया जाता है कि देर रात किसी समय रिंकी कैरोसीन में की आग में झुलस गई, उसे बचाने के प्रयास मे उसका पति प्रमोद भी गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर एकत्र हुए परिजन दोनों को लेेकर मेडिकल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर किठौर ने बताया कि 21 वर्षीया रिंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं उसके मायके से परिवार वाले मेरठ पहुंच गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी थी।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर नवविवाहिता की मौत Live Meerut News मेरठ 7-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top