Latest News

Translate Language

Saturday, 7 January 2017

‘धर्म व जाति के नाम पर न दें अपना बहुमूल्य वोट’ Live Meerut News मेरठ 7-1-2017

सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शनिवार को कंकरखेडा स्थित कासमपुर व पठानपुरा गांव में जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए निर्देश के मुताबिक, धर्म व जाति के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं का बहिष्कार करने की मांग की है। सारथी संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो नेता क्षेत्र में नि:स्वार्थ विकास कार्य कराए, उसे ही अपना बहुमूल्य वोट दें । इसके अलावा उन्होंने कैशलेस के फायदे बताते हुए जागरूक किया और भीम एप्लीकेशन व पेटीएम से लेन-देन करने का तरीका भी समझाया। जागरूकता अभियान में शैंकी वर्मा, अशोक वर्मा, सूरजपाल, वंदना आहूजा, पीयूष गोयल, प्रथम अग्रवाल व हरविंदर आदि शामिल रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: ‘धर्म व जाति के नाम पर न दें अपना बहुमूल्य वोट’ Live Meerut News मेरठ 7-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top