विधानसभा चुनाव के दौरान शहर में कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से आज डीएम बी.चन्द्रकला और एसएसपी जे. रविन्द्र गौड ने बचत भवन में जनपद के सभी सर्किल के अधिकारियों और थानेदारों की बैठक लेते हुए उन्हें दिशा निर्देश दिये। इस दौरान डीएम व एसएसपी ने हर छोटी से छोटी घटना पर थानेदारों को स्वयं जाने और निस्तारण कराने के साथ-साथ आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के आदेश दिये। चुनाव के दौरान जिले की सीमावर्ती अन्य राज्यों को जोडऩे वाले मार्गों पर सघन चैंकिग कराये जाने के निर्देश दिये। कप्तान ने साफ कहा कि चुनाव के दौरान वोटरों को डराने धमकाने वालों को किसी भी सूरत में न बख्शा जाये, इसका सभी अधिकारी विशेष ध्यान रखें। बैठक में जिले के सभी सर्किल के सीओ और इंस्पेक्टर व एसओ मौजूद रहे।
Translate Language
Saturday, 7 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment