Latest News

Translate Language

Saturday, 7 January 2017

बारिश के बीच बदमाशों की ‘चांदी’, 6 घरों में चोरी Live Meerut News मेरठ 7-1-2017

सरधना के सलावा गांव में बदमाशों ने बीती रात झमाझम बारिश के बीच आधा दर्जन घरों के ताले तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है। बारिश के दौरान किसी भी ग्रामीण को वारदात की भनक तक नहीं लगी। फौजी राजीव के यहां से लाइसेंसी रिवाल्वर व गोली चोरी कर ली गई। इसके अलावा दिनेश पुत्र राजपाल, जयद्रथ पुत्र मोहर सिंह, सोमपाल पुत्र रोहताश, सुभाष पुत्र देशराज व ओमी के घर में बदमाशों ने जेवर व नगदी आदि लाखों का सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर पुलिस ने घटनास्थल पर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम व डाॅग स्कवायड ने जांच-पडताल की है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बारिश के बीच बदमाशों की ‘चांदी’, 6 घरों में चोरी Live Meerut News मेरठ 7-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top