Latest News

Translate Language

Saturday, 7 January 2017

सूर्या रेस्टोरेंट व बार के मालिक पर गोली चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग Live Meerut News मेरठ 7-1-2017

कल शाम मेडिकल थाना क्षेत्र के कृष्णा प्लाजा में सूर्या बार के मालिक पर हुए हमले के मामले में आज संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी एसएसपी से मिले। नवीन गुप्ता के नेतृत्व में संयुक्त व्यापार संघ के कई व्यापारियों ने एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सूर्या बार के स्वामी सतीश तेवतिया पर हुआ हमला पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। तेजगढ़ी चौकी से चंद कदम की दूरी पर हमलावर दो-दो पिस्टल लेकर दाखिल हुए, लेकिन रास्ते में कहीं उसकी चेकिंग नहीं हुई। उन्होंने तेजगढ़ी चौराहे पर होने वाली घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। वहीं, सोमवार तक हमलावर की गिरफ्तारी न होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। एसएसपी से मिलने वालों में अमन गुप्ता, गौरव शर्मा, तिलक नारंग, लल्लू मक्कड़, परविन्द्र त्यागी और विकास गिरधर आदि मौजूद रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: सूर्या रेस्टोरेंट व बार के मालिक पर गोली चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग Live Meerut News मेरठ 7-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top