कंकरखेड़ा क्षेत्र में चोरों ने दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया दिया है। पुलिस को चोर खुली चेतावनी देकर चोरी कर रहे है। पिछले तीन दिनों में चोरों ने क्षेत्र की 11 दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। वहीं पुलिस रिजाई में ही सोती रही है। वहीं लगातार चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
बतादें कि बुधवार की रात को चोरों ने रोहटा रोड पर शोभापुर चौकी के पास बीती रात को पांच दुकानों को निशाना बनाते हुए दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का माल नगदी चोरी कर ले गये थे, जिसमें रोहटा रोड व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। यहीं नहीं अगले दिन ही चोरो ने गुरूवार की रात को थाने से दस कदम की दूरी पर आर्यनगर गेट के पास फिर से तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का सिलसिला यहीं नहीं थमा, शुक्रवार की देर रात चोरो ने फिर तीन बंद दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम देकर पुलिस को खुली चेतावनी दी कि पुलिस हमे पकड़कर दिखाए। हिम्मत की बात तो यह कि पुरे क्षेत्रो की दुकानों को छोड़कर केवल चोर पुलिस चैकी या थाने के पास ही पुलिस की नाक के नीचे चोरी की घटनाओ को अंजाम दे रहे है।
लगातार हुई चोरी की वारदात केवल पुलिस के आस-पास ही हो रही है। आखिर चोर पुलिस को क्यो ललकार रहे है। इससे तो साफ पता चलता है कि पुलिस ने रात मे गस्त करना ही बन्द कर दिया है। इसी वजह से चोरी की वादात बढ़ रही है, लगता है कंकरखेडा पुलिस अपनी रजाई गरम कर रही है। चोर आसानी से चोरी करके निकल जाते है। शुक्रवार की रात को चोरों ने खिर्वा रोड पर माही कम्यूटर से लैपटॉप, लैमीनेशन, मशीन, नगदी, मेडिकल, स्टोर से दवाईयां, नगदी एसके मोटर सर्विस से नगदी, सामान, इन्वर्टर, बैटरा सभी के चोरी कर ले गए। जिसमे लाखों का सामान चोरी किया गया है, जिसमे तीनो ने एक साथ अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर देकर चोरो को पकडऩे की मांग की। वहीं लगातार बढ़ रही घटना पर व्यापारियों ने रोष जताया है। वहीं थाना इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने चोरो को जल्द पकडऩे की बात कही है।
0 comments:
Post a Comment