Latest News

Translate Language

Saturday, 7 January 2017

सदर बाजार थाने में साक्षी महाराज पर मुकदमा Live Meerut News मेरठ 7-1-2017

भाजपा सांसद व संत साक्षी महाराज और शनिधाम मंदिर के महंत महेन्द्र दास के खिलाफ मेरठ के सदर बाजार थाने में धर्म के प्रति आपत्तिजनक भाषण देने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि कल भाजपा सांसद साक्षी महाराज वेस्ट रोड स्थित सिद्धपीठ संकटमोचन हनुमान श्रीबालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर के चौथे संत समागम में बतौर मुख्य अतिथि मेरठ पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने ‘चार पत्नी चालीस बच्चों’ वाली सोच को नामंजूर कहते हुए बयान दिया था। साक्षी महाराज ने कहा था कि पत्नी से तीन बार तलाक कहकर पल्ला झाड लेने से काम नहीं चलने वाला है। 


इसी को आधार बनाकर पुलिस-प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन का हवाला देते हुए सदर बाजार थाने में उप-निरीक्षक रामकुमार सिंह की ओर से मु0अ0स0 12/2017 धारा 188 /295ए /298/ 505(3)/153बी/ 171 (एस) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। संत समागम में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने साक्षी महाराज के पूरे संबोधन की वीडियोग्राफी की थी।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: सदर बाजार थाने में साक्षी महाराज पर मुकदमा Live Meerut News मेरठ 7-1-2017 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top