थाना नौचंदी क्षेत्र में नये साल से एक दिन पहले गणपति प्रकाशन के मालिक अभय रस्तोगी के घर में डकैती कर लाखों का माल लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 5 बदमाशों को लूटे गए माल के साथ पकड लिया गया, जबकि एक अभी फरार है। पकडे गए बदमाशों में समीर पुत्र हारून, फरीद पुत्र यामीन, चांद पुत्र अलीमुद्दीन, नईम पुत्र मैनुद्दीन व मौ. आकिल पुत्र नन्हें शामिल हैं। सभी बदमाश लिसाडी गेट क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक बदमाश शाहिद पुत्र अशफाक पुलिस पकड से दूर है। बदमाशों के पास से दो देशी तमंचे, तीन चाकू, लूटी गई घडी, मोबाइल, आभूषण, चाबी, चांदी की मूर्ति, नगदी व स्कूटी आदि सामान बरामद किया है। बदमाशों ने टीपीनगर के कृष्णा विहार में भी चोरी की वारदात को स्वीकार किया है।
Translate Language
Saturday, 7 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment