बांग्लादेश से आये 30 प्रशासनिक अधिकारियों के 34 वें कैरियर प्रशिक्षण दल ने आज कलैक्ट्रेट स्थित बचत भवन में जनपद की कार्यप्रणाली एवं कानून व्यवस्था के बारे में जाना। जिलाधिकारी बी. चन्द्रकला की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिनिधि दल को यहां की प्रशासनिक, पुलिस एवं कानून व्यवस्था, विकास कार्यो की व्यवस्थाओं को जन-जन तक लागू कराने के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उन्हें यहां सांसद, विधायक, जिला पंचायत, प्रशासन नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत के चुनाव से लेकर उनके क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने बांग्लादेशी प्रशासनिक दल को जनपद मेरठ की प्रशासनिक कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि जिलाधिकारी के अधीन अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा प्रशासनिक सम्बंधी कार्यां को किया जाता है तथा जनपद में राजस्व सम्बंधी कार्य हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व की तैनाती की जाती है।
Translate Language
Wednesday, 11 January 2017
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment