Latest News

Translate Language

Tuesday, 5 July 2016

बेटे की हत्या का लगाया आरोप

पुलिस कार्यालय पहुंची एक महिला ने पुलिस अधिकारियोंको दी तहरीरमें अपने पडौसी युवक पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। महिला ने यह भी बताया कि इस मामले को दो माह होने को है, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार है।ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र के शारदा रोड शिवनगर की रहने वाली सीमा पत्नी रमेश ने बताया कि गत 14 मई कोउसके 18 वर्षीय बेटे अर्जुन को पडौसी युवक सागर पुत्र राजेश घर से बुलाकर परतापुर ले गया था। शाम को वह अकेला आया तो उसके बेटे का मोबाइल व पर्स उसने दे दिया। जबकि अर्जुन के बारे में कहा कि वह पता नहीं कहीं चला गया है। जिसके अगले दिन उसका शव परतापुर बम्बे के पास मिला था। उसके सर के पीछे गहरी चोटलगी हुई थी। घटना के बाद उन्होंने सागर के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने उसे अभी तक हिरासत में लेकर पूछताछ नहीं की है। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी को गिरफ्तार करके सच्चाई पता लगाने की मांग की।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बेटे की हत्या का लगाया आरोप Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top