ब्राह्मण एकता समिति के अध्यक्ष पं. आशू शर्मा की अगुवाई में समिति के पदाधिकारी और सदस्य सोमवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिले और समस्याओं के निदान की मांग की। अधीक्षण अभियंता का घेराव कर कहा कि समस्याओं का समाधान न होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।ब्राह्मण एकता समिति के अध्यक्ष ने बताया कि दुकान की संपत्ति दो पक्षों में विवाद था। एक पक्ष ने जेई से साठ-गांठ कर विद्युत कनेक्शन ले लिया और मीटर भी लगवा लिया। समिति से जुड़े एक पक्ष ने पं. आशू शर्मा की अगुवाई में सोमवार को अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर वाकया बताया। अधीक्षणअभियंता ने संबंधित एक्सईएन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।इस दौरान समिति के आशीष पंडित, पीयूष वशिष्ठ , दीपक शर्मा, अशोक शर्मा, कांति शर्मा, ललित शर्मा व नीरज कौशिक भी शामिल रहे।
Translate Language
Tuesday, 5 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment