इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को शिक्षकों व विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण करने व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए शपथ खाई। कार्यक्रम का संचालन डा. ममता सिंह ने किया। इंदू शर्मा, निलीमा गुप्ता, पारूल त्यागी, कविता गर्ग, अलका, अनीता, मेघा, अंजूआदि का विशेष सहयोग रहा। वहीं बाईपास स्थित दीवान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट स्टडीज के बीएड विभाग में पौधारोपण का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा, तथा पृथ्वी को हरा भरा रखने का संकल्प लिया गया। बीएड विभाग के प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने कहा कि एक वृक्ष एक पुत्र के समान होता है इसलिए सभी को एक एक पौधा लगाने का संकल्प लेकर धरा को हरा भरा बनाने में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य डा. एस.पी. सिंह, राकेश कुमार केशरी, पंकज, डा. रूपम जैन, डा.सचिन कौशिक, चंचल त्यागी एव अश्वनीकुमार आदि मौजूद रहे।
Translate Language
Tuesday, 5 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment