Latest News

Translate Language

Friday, 10 June 2016

विकलांगों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विकलांग एकता परिवार समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा विकंलाग योजना के तहत मकान आवंटित किए जाने थे। जो परियोजना अधिकारी द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने विकलांगों को जल्द मकान आवंटित किए जाने की गुहार लगाई।


विकलांग एकता परिवार समिति के प्रदेश अध्यक्ष रियासत अली गुरुवार को संस्था के अन्य पदाधिकारियों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम की गैरहाजरी में कार्यभार देख रहे एसीएम रामगोपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 2013 में विकलांगों को मकान देने की सूची तैयारी की गई थी, लेकिन परियोजना अधिकारी की ओर से जांच आख्या प्रस्तुत करनी थी। जो आज तक भी नहीं की गई है। उन्होंने जल्द ही जांच आख्या प्रस्तुत कर विकलांगों को मकान दिलाने की गुहार लगाई है। इस दौरान सगीर अहमद, जितेंद्र कुमार, आस मोहम्मद, नितीन महेश्वरी आदि शामिल रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: विकलांगों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top