Latest News

Translate Language

Friday, 10 June 2016

नशीला पदार्थ छिड़कर दो घरों में लाखों की चोरी

टीपी नगर की नई बस्ती में चोर दो घरों से लाखों का सामान समेटकर ले गए। चोरों ने घटनाओं को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया। नशीला पदार्थ छिड़ककर परिवार को बेहोश किया और सारा सामान चुरा कर ले गए। सुबह होने पर परिवार के लोगों को चोरी का पता चला। अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

बीती रात नई बस्ती निवासी सलेख चंद पुत्र इंदर सिंह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात्री दो बजे घर में चोर घुसे और परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद घर के अंदर रखे सामान को लेकर भाग गए। जिसमें घर के अंदर खड़ी बाइक, होम थिएटर, दो मोबाइल फोन, कंप्यूटर चोरी करके ले गए। सुबह सलेख का बेटा राहुल उठकर नीचे आया तो उसने देखा की घर में रखे सामान गायब हैं।


जिसके बाद उसने परिजनों को उठाया तो देखा की सभी लोग बेहोश है। उसने पानी लाकर डाला। जिसके बाद सलेख के होश उड़ गए। इसके अलावा क्षेत्र में दूसरी घटना भी इसी तरीके से अंजाम दी गई। रवि पुत्र सतपाल के घर से दो मोबाइल फोन, बैटरा चोर चुरा कर ले गए। दोनों मामलों की तहरीर थाना टीपी नगर में दी गई है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: नशीला पदार्थ छिड़कर दो घरों में लाखों की चोरी Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top