डेढ़ माह पूर्व सलाहपुर में मरापीट के आरोपी कोपकडऩे गई पुलिस पर हुए जुल्म के खिलाफ नामजदों में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।इनमें से एक सलाहुपर के प्रधान हैंजो सपा के नेता भी बताए जाते हैं।गौरतलब है कि गत दस मई की रात को सलाहपुर गांव में पैपला-इदरीशपुरपशु चिकित्सालय पर तैनात पशु धन प्रसार अधिकारी इस्तेकार के परिवार पर गांव के एक पक्ष के दबंगयुवकों ने हमला बोल दिया था जिसमें दोनों और से जमकर ईंट-पत्थर चले और बवाल किया था। जिसमें दोनों पक्षों के इस्तेकारसमेत उसके परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे। बवाल की सूचनापाकर थानाध्यक्ष अब्दुल वसीम खानपुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तथा इस्तेकार के परिवार को पीट रहे नईम व अबरार को पकड़कर जीप में बैठा लिया था।जिस पर दोनों आरोपियों को छुड़ाने के लिए सैकड़ों लोग पुलिस पर टूट पडे थे और अराजक तत्वों ने पुलिस कर्मियों के साथ छीना छपटी करते हुए पथराव कर दिया था। पुलिस से दोनों आरोपियों को पुलिस से छुड़ा लिया था। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की साथ ही पुलिस जीप में तोड़-फोड़ भी की। कुछ पुलिस कर्मियों की वर्दी तक फाड दी गई थी। जिसमें मारपीट में दारोगा अशोक कुमार, मंगू सिंह, सिपाही जसवीर सिंह,क पिल, सोनू व रवि घायल हो गये थे। अब पुलिस ने लगभग डेढ़ माह बाद कार्रवाई करते हुए सलाहपुर के प्रधान माजिद चैहान व उनके समर्थक शाहनवाज को देर रात पूठ पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि बाकि सभी आरोपी पकड़ से दूर हैं।ये लोग बवाल में हुए थे नामजद-सलाहपुर गांव में पुलिस पर हुए जुल्म के खिलाफ रोहटा थाने के बुधवार को दरोगा अशोक कुमार की तहरीर पर गांव के हामिद पुत्र मंजूर, वरीश पुत्र मंजूर, फारूख पुत्र गफार, शमशेर पुत्र कलवा, वकील पुत्र रफीक, मुस्तफा पुत्र अल्ताफ, शहनवाज पुत्र उम्मेद अली, फिरोज पुत्र सखावत, खालिद पुत्र खुरशैद, आशियाज पत्नि अबरार, परवीन पत्नि शमशेर, सजीदा पत्नि इस्लाम, फिरोजा पत्नि जाहिद, जाहिद पुत्र असलूख, सलिम पुत्र अल्ताफ, मोईन पुत्र बशीर, शोएब पुत्र शमशेर, परवेज पुत्र इस्लाम, माजिद पुत्र वसी व 150 अज्ञात लोगोके खिलाफ पुलिस के साथ मारपीट करने, सरकार सम्पति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया गया।
Translate Language
Wednesday, 22 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment