प्रदेश सरकार का यहमानना है किखुशहाल ग्राम में खुशहाल भारत बसता है इसलिए जो भी योजनायें ग्रामों में चलायी जा रही है, उसकी सतत निगरानी व निरीक्षण आवश्यक है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मेरठ पंकज यादव ने ब्लॉक रोहटा के वर्ष 2015-16 के लोहिया ग्राम इदरीशपुर के मदरसा जामिया अरबिया में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता कर ग्रामवासियों की समस्याओं को जाना व उसके निस्तारण के प्रयास किये तथा ग्राम में कराये गये विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।पंकज यादव ने कहा कि ग्रामवासी जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना आर्थिक व सामाजिक उन्नयन करें साथ ही कृषि के साथ-साथ साक्षरता पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने ग्रामवासियों से खुले में शौच न करने की प्रतिज्ञा दिलायी व शौचालय का उपयोग करने के लिये प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से कहा कि वह आधार कार्ड अवश्य बनवायें क्योंकि भविष्य में विभिन्न पेंशन योजनाओं व राशन कार्डों के लिये आधार कार्ड लिंकेज आवश्यक होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपात्रों को योजनाओं का लाभ न मिले यह सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश चन्द्रा ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा जनता में काफी लोकप्रिय है।उन्होंने बताया कि एक लाख की जनसंख्या पर एक सीएचसी, तीस हजार की जनसख्ंया पर एक पीएचसी व पांच हजार की जनसंख्या पर एक स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोला जाता है। उन्होंने ग्रामवासियों से बच्चों व गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण कराने व नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपीलकी। उपश्रमायुक्त सरजू राम शर्माने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकरण के 6 माह बाद मजदूर को साईकिल मुहैया करायी जाती है इसलिए अधिक से अधिक संख्या में ग्रामवासी अपने समय का सदुपयोग कर आर्थिक लाभ कमाते हुए अपना पंजीकरण श्रम विभाग में करायें तथा योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने बताया कि पुत्री विवाह योजना में 51000 रुपये का अनुदान दिया जाता है साथ ही आवास सहायता योजना में 01 लाख रुपये आवास के लिये दिये जाते हैं। इसके साथ ही पेंशन योजना, अन्तयेष्टि योजना आदि योजनायें भी संचालित है।परियोजना निदेशक डीआरडीए आरके त्रिवेदी ने बताया कि ग्राम में कुल 305 परिवार है। मनरेगा कार्ड धारक 92 हैं, ग्राम के तालाब का जीर्णाेद्धार ०.38 लाख रुपये से कराया गया है तथा ग्राम में 12 सोलर लाईट लगायी गयी, 116 शौचालय बनाये गये व 59 पात्र व्यक्तियों को वृद्धावस्था पेंशन, 06 को विधवा पेंशन, 26 को विकलांग पेंशन, 73 को समाजवादी पेंशन उपलब्ध करायी जा रही है। साथ ही 16 मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण हुआ है। गांव में 10 बीपीएल कार्ड धारक है तथा 05 समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अन्तर्गत गठित हुये हैं। जिला कृषि अधिकारी ने मृदा परीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
Translate Language
Wednesday, 22 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment