सरधना की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहोने पर सभासद पालिका प्रांगण में धरने पर बैठे, जिसमे पालिका चेयरमेन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारे की गई। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी को सभासदों ने दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और आश्वासन के बाद धरनासमाप्त किया गया।सरधना में नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की जनता को ठंडा पेयजल देने हेतु लगाए गए लाखों की कीमत के अधिकतर फ्रिज खऱाब हालत में पड़े हुए है। जिन्हे ठीक कराने के लिए नगर वासी कई बार पालिका में प्रार्थना पत्र दे चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे नगर की जनता में नगर पालिका के प्रति भारी आक्रोष उत्पन्न हो गया। गुस्साई जनता क्षेत्रीय सभासदो से भी नाराज है जिसके चलते कई सभासदों का घेराव कर खरी खोटी भी सुनाई जा चुकी है। पालिका में सुनवाई न होने के कारण वार्ड 1 के सभासद विष्णु प्रजापति वार्ड 15 के सभसाद युसूफ अंसारी वार्ड आठ की सभासद मंजू गुप्ता ने जिलाधिकारी को भी पत्र भेज कर समस्या से अवगत कराया लेकिन उसके बाद समाधान नहीं हो सका ।पत्र में बताया गया की भीषण गर्मी के दौरान रमजान के महीने में ठन्डे पानी व पथ प्रकाश की आवश्यकता अधिक होती है लेकिन बार बार गुहार लगाने के बाद भी नगर चेयरमेन समस्याओं का समाधान नहींकरा रहे है। पत्र में फ्रिज के अलावा नगर कई माह से खऱाब पड़ी स्ट्रीट लाइटें भी ठीक कराये जाने की मांग की गई थी। अभी तक कोई समाधान न होने पर कई सभासद नगर पालिका प्रांगण धरने पर बैठ गए जिन्होंने नगर चेयरमेन असद ग़ालिबके खिलाफ जमकर नारे बाजी की।प्रदर्शन कारियों के बीच पहुंचे अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्य ने उन्हें समझा कर शांत किया और समस्याओं के समधन का भरोसा दिलाया। जिसके बाद सभासदों ने दस सूत्रीय मांग पत्र उन्हें सौंपा इस अवसर पर सभासद विष्णु प्रजापति, यूसुफ अंसारी, शहज़ाद सितारा, सुशील कुमार, प्रियंका जैन, संतोष बगड़ी, निर्दाेष कुमार, मोहन बाल्मीकि आदि मुख्य रूप शामिल रहे।
Translate Language
Wednesday, 22 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment