शहर के चर्चित ट्रिपल मर्डरकेस के खुलासे पर शहर की नजर है। हर कोई चाहता है कि मर्डर का सच जल्द से जल्द सामने आए। घटना के खुलासे के लिए जहां थाना नौचंदी पुलिस लगी हुई है वहीं क्राइम ब्रांच और इलैक्ट्रोनिक सर्विलांस टीम भी घटना के खुलासे के लिए काम कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। रिया का अंतिम संस्कार परिजनों ने मेरठ में ही किया। अब तक जांच पड़ताल में जो कुछ सामने आया है उससे पता चला है कि हत्या का वक्त साढ़े चार से पांच बजे के बीच का था।कातिलों के टारगेट पर थी रियाजिस तरीके से हत्या हुई है उससे लगता है कि कातिलों के टारगेट पर रिया थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सेऐसा ही खुलासा हो रहा है। कातिलों ने सबसे ज्यादा चाकू रिया को ही मारे हैं। इस दौरान पुलिस ने ट्रिपल मर्डर का क्राइम सीन भी दोहराया। रविवार की दोपहर तीनों का पोस्टमार्टम हुआ था। दंपति का अंतिम संस्कार ब्रजघाट और रिया का शेरगढ़ी स्थित श्मशान घाट में किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखने के बाद पुलिस अधिकारियों का मानना है कि कातिलों के टारगेट पर अकेली रिया थी? उसे लगभग दस चाकू मारे गए हैं।छह चाकू रिया के सीने पर और चार चाकू के वार पीठ पर लगे हैं। पूनम गुप्ता के गले पर चाकू के दो और सीने पर पांच निशान मिले हैं। चंद्रशेखर गुप्ता की गर्दन पर तीन और पेट पर चाकू लगने के दो निशान हैं। रिया से दुष्कर्म की पुष्टि के लिये पोस्टमार्टम में स्लाइड बनाई गई है। रविवार की दोपहर को शास्त्रीनगर स्थित घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने क्राइम सीन को दोहराकर देखा। पुलिस की पूरी थ्योरी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से लगभग मिलती जुलती मिली। जिसमें रिया कातिलों की टारगेट में थी। इस दौरान भी पहले रिया, पूनम गुप्ता और फिर चंद्रशेखर गुप्ता का ही मर्डर होने की बात सामने आई।रिया के बेहद करीबी ने कराया ट्रिपल मर्डर-शास्त्रीनगर ट्रिपल मर्डर की कहानी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। रिया के बेहद करीबी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। शाम 4रू29 बजे रिया ने बबलू नामक युवक की आखिर कॉल सुनी। बबलू को रिया केपास शास्त्रीनगर में आना था। पुलिस ने बबलू और रिया के प्रेमी पुष्पेंद्र समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। सर्विलांस के जरिये कुछ ऐसे क्लू मिले है, जिस पर पुलिस दावा कर रही है कि वारदात का जल्द ही खुलासा करदिया जाएगा।पुलिस का दावा है कि रिया का बीमा कंपनी मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता के शास्त्रीनगर स्थित मकान में आना-जाना था। यहां रिया के दोस्त उससे मिलने अक्सर आते थे। कॉल डिटेल के मुताबिक रिया
Translate Language
Wednesday, 22 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment