Latest News

Translate Language

Wednesday, 22 June 2016

एक मुल्जिम पेशी के बाद हथकडी समेत फरार हो गया

मेरठ कचहरी में मंगलवार दोपहर उस समय हडकंप मच गया जब लूट के आरोपी का एक मुल्जिम पेशी के बाद हथकडी समेत फरार हो गया। परतापुर की पराग डेरीमें हुई 41 लाख रूपये लूट का आरोपी कसेरू बक्सर निवासी कपिल पुत्र सूरजमल एडीजे-7 कोर्ट में पेशी पर आया था। पेशी पर लाने वाले पुलिसकर्मी ओमबीर, भोपाल व महिला कांस्टेबल रजनी को चकमा देकर कपिल फरार हो गया। सीओ सिविल लाइन समेत पुलिस फोर्स ने आसपास चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आईजी ने लापरवाही बरतने वाले तीनों सिपाहियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: एक मुल्जिम पेशी के बाद हथकडी समेत फरार हो गया Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top