अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर बुधवार को शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय योग गुरु एवं आयुर्वेदाचार्य स्वामी कर्मवीर महाराज, विवि के कुलपति एनके तनेजा, एडीजी-पीटीएस आलोक शर्मा एवं डा. संजय जैन ने किया।
विश्वविद्यालय के मैदान पर सुबह पांच बजे से स्वामी जी ने कई योग क्रियाएं संपन्न कराईं। जिनमें मुख्य रुप से मृदु कृपाल भाति, मृदु भृतशिका, मृदु अनुलोम-विलोम, खेचरी मुद्रा, कपोत उज्जयी, शलभ आसन, ताड़ आसन, नौका आसन, मंडूक आसन, अग्निशार क्रिया, नियोली क्रिया एवं अंत में योग निद्रा कराते हुए हास्य आसन के साथ प्रथम दिन के योग शिविर समाप्ति की। उक्त योग क्रियाओं के लाभ के संबंध में बताते हुए स्वामी जी ने कहा कि दुनिया में भारतीय संस्कृति प्राचीनतम है और योग का चलन एवं प्रचलन भी तभी से है, वर्तमान परिदृश्य में भारत दुनिया सबसे युवा देश है जो हमारे देश का भविष्य है। इसलिए इस भविष्य को यदि सुरक्षित रखना है तो इसे रोग मुक्त रखना होगा और रोग से मुक्ति योग के द्वारा ही संभव है। जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं श्योग युक्त मानव-रोग मुक्त मानव्य। ऐसी कोई बीमारी नहीं है जिसे योग के माध्यम से ठीक न किया जा सकता हो। उन्होंने विशेषकर मधुमेह, रक्तचाप, हाईपरटेंशन, पेट से जुड़ी बीमारियों के संबंध में विशेष योगासन बताए।
योग एवं आयुर्वेद की महत्ता, उपयोगिता बताते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. संजय जैन ने कहा कि भारत में एलोपैथ केवल वैकल्पिक व्यवस्था हो सकती है मु य रुप से उपचार तो आयुर्वेद के द्वारा ही संभव है। विवि के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने योग शिविर में स िमलित होने वाले प्रतिभागियों, विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। विशेष रुप से उन्होंने स्वामी कर्मवीर जी का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की इस परंपरा को आज संपूर्ण विश्व में स्वीकार्यता मिल चुकी है, मुझे आशा है कि स्वामी जी के दिशा-निर्देशन में चलने वाला यह शिविर अधिकाधिक लोगों के स्वास्थ्य लाभ का कारक बनेगा। योग शिविर को एडीजी-पीटीएस आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया। विवि परिसर के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र, शहर के गणमान्य लोगों के साथ-साथ योग शिविर में पीटीएस में प्रशिक्षण ले रहे 800 एसआई भी शामिल हु़ए। योग शिविर में हजारों लोग उपस्थित रहे।
आज ये कराए जाएंगे आसन
गुरुवार सुबह योग शिविर में स्वामी जी द्वारा योग के विशेष आसन बताए जाएंगे। मुख्य रूप से मधुमेह, किडनी एवं लीवर से संबंधित बीमारियों से मुक्ति के विशेष आसनों का अ यास भी कराया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment