बढते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोतवाली थाने का घेराव करते हुए बिगडती कानून व्यवस्था के लिये प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, भाजपा के युवा नेता पीयूष शास्त्री आदि ने बढते अपराधों के लिये प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
इस अवसर पर धरने में भाजपा महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, अजय गुप्ता, स0दलजीत सिंह, कमलदत्त शर्मा, दीपक शर्मा, सुनील अग्रवाल, ललित नागदेव, तुषार गुप्ता, संजीव गुप्ता, गजेन्द्र शर्मा, वीनस शर्मा, अंकित चैधरी, शिवम् शर्मा, आशीश बंसल आदि थे।


0 comments:
Post a Comment