सरधना थानाक्षेत्र के गांव जसड़ में नाबालिग से चौथी शादी रचाने पहुंचे हर्रा के अधेड अय्याश ने गांव में बवाल करा दिया। मंगलवार को निकाह करने पहुंचा तो लोगों ने विरोध करने वहां से दौड़ा लिया और नाबालिग के परिवार वालों को बुरा भला कहकर निकाह रुकवा दिया, लेकिन बुधवार को फिर मामला तूल पकड़ गया और इसे लेकर गांव में हुए बवाल में कई लोग जख्मी हो गए। इसे लेकर गांव के पीड़ित घायलों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग रखी और बेमेल शादी रुकवाने की मांग पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया और अधेड़ अय्याश चौथी शादी करने में कामयाब रहा। जिसे लेकर गांव का माहौल तल्ख है और पुलिस के प्रति लोगों में रोष बना हुआ है, जिसे लेकर अब लोगों ने अधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कही है।
मामला हर्रा और जसड़ दो गांवों से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक हर्रा निवासी 44 वर्षीय भूरू पुत्र इस्लाम जो एक अय्याश किस्म का व्यक्ति है। ग्रामीणों ने बताया कि भुरू की शादी अब से पंद्रह साल पहले गाजियाबाद जिले के नाहली गांव निवासी सबीला से हुई थी, अब भुरू के छह बच्चे है। जिनमें एक लड़की भी शादी लायक हो रही है। बताया गया है कि भुरू ने अय्याशी के चलते लगभग एक साल पहले अपनी पत्नि को तलाक दे दिया था, जिसके बाद उसने बागपत निवासी रिजवाना से शादी कर ली थी लेकिन इसके बाद उसे भी कुछ माह बाद तलाक दे दिया। अय्याश भुरू का यह कारवां यहीं नही रुका। इसके बाद अब से लगभग सात माह पूर्व उसने गांव जसड़ निवासी शहजादी से शादी कर ली, लेकिन अधेड भुरू ने लगभग दो माह बाद ही उसे भी तलाक दे दिया। जिसके बाद मामले में पंचायत चली लेकिन बात नही बनी।
पहली शादी को छोड़कर बाकि दोनों पत्नि नाबालिग रहीं, लेकिन किसी ने विरोध नही किया। इसके बाद भुरू ने फिर से गांव जसड़ में ही शादी करने का जाल बिछाया और अबकी बार फिर से कुवांरी और नाबालिग लड़की के साथ में शादी करने को लेकर उसके परिवार वालों को राजी कर लिया। जिसके चलते मंगलवार की शाम को तय प्रोग्राम के मुताबिक भुरू चार-पांच लोगों का कार में लेकर नाबालिग अफसाना पुत्री शहादत से निकाह करने पहुंचा लेकिन पहली शादी के बाद दिये गए तलाक को लेकर लोगों में भुरू के प्रति गुस्सा था, जिसके चलते गांव के काफी लोगों और खुद शहादत के भाई यामीन आदि ने विरोध कर दिया, जिसे लेकर कहासुनी हो गई और मारपीट होने लगी लेकिन इसे लेकर दूल्हन लाने का सपना लेकर पहुंचा भुरू उलटे पांव वहां से भाग आया। जिसके बाद बुधवार की की सुबह नाबालिग अफसाना के परिवार वालों से यामीन ने इस बात का विरोध किया और कहा कि भुरू अय्याश है और कई लड़कियों की जिंदगी दांव पर लगा चुका है, वह नाबालिग की शादी उससे ना करें।
जिसे लेकर साथ में पहुंचे अन्य गांव वालों व यामीन की अफसाना के परिवार वालों से कहासुनी हो गई। मारपीट के बाद हुए बवाल में जमकर लाठी-डंडे व पथराव हुआ, जिससे मामला बढ़ गया और कई लोग जख्मी हो गए। हालांकि इसके बाद अफसाना के परिवार वाले गांव से निकाह करने की जिद लिये हर्रा पहुंच गए, जबकि घायल व बेमेल शादी का विरोध करने वाले लोग थाने पर पहुंचे, जहां यामीन ने थानाध्यक्ष डीपीएस देओल को तहरीर देकर बेमेल शादी रुकवाने और विरोध करने पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें शहादत व उसके पुत्रों को नामजद करते हुए भुरू के खिलाफ कई लड़कियों की जिदंगी बबार्द करने का आरोप लगाया गया। लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नही कि जिससे भुरू की अय्याशी का बदस्तूर जारी रहा और चौथी नाबालिग की जिदंगी बर्बाद करने में वह मायबाद रहा।
0 comments:
Post a Comment