Latest News

Translate Language

Thursday, 16 June 2016

टैम्पू में नवविवाहिता से छेडखानी, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

किला परीक्षितगढ थाना क्षेत्र के पूठी निवासी नवविवाहिता अपने मायके आयी हुई थी। बुधवार शाम को वह अपने भतीजे के साथ गांव से किला सामान खरीदने के लिए आ रही थी। आरोप है कि टैम्पू में बैठे एक दबंग ने छेडखानी करते हुए हाथ पकड लिया। विरोध करने पर युवक ने दबंगई दिखाते हुए महिला व उसके भतीजे को जमकर पीटा। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बतायी। गुस्साए परिजनों समेत सैकडों ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही करने की मांग की।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: टैम्पू में नवविवाहिता से छेडखानी, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top